कुनुस्तोड़िया कोलियरी में सेल्फ़ रेस्क्यूअर का डेमोन्स्ट्रेशन



जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की कुनुस्तोड़िया कोलियरी में 'सेल्फ़ रेस्क्यूअर' की उपयोगिता और इसके सटीक उपयोग से सभी भूमिगत श्रमिकों को अवगत एवं जागरूक करने के उद्देश्य से आज कोलियरी पिट में सभी के समक्ष व्यावहारिक डेमोन्स्ट्रेशन किया गया. क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, अभिकर्ता अमित कुमार सिन्हा व क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी प्रसून स्मृति के दिशानिर्देशों के अनुपालन में कोलियरी पिट संरक्षा समिति की ओर से यह अभियान चलाया गया. समिति के अध्यक्ष दीपक खेवाले, सचिव सुमन कुमार व क्षेत्रीय संरक्षा समिति के सदस्य अताउल अंसारी ने संयुक्त रूप से यह व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे सैकड़ों श्रमिक लाभान्वित हुए.उल्लेखनीय है कि भूमिगत खदान में कार्य के दौरान यदि ऑक्सीजन की कमी हो तो हर श्रमिक के पास मौजूद 'सेल्फ़ रेस्क्यूअर' नामक यंत्र एक प्रक्रिया के तहत ऑक्सीजन उत्पन्न करता है जिससे 'नो ऑक्सीजन ज़ोन' में फँसे श्रमिक को ख़तरे की जगह से बाहर आने के लिए वक़्त मिल जाता है. यानी यह मशीन काफ़ी उपयोगी है और ऐसी ही उपयोगी मशीन के सही ढंग से संचालन के लिए सभी को प्रेरित और जागरूक करना इस अभियान का उद्देश्य था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात