रामनवमी को लेकर श्रीपुर फाड़ी में की गई बैठक




 जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी परिसर में बीते संध्या रामनवमी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक रामनवमी के अखाड़े को लेकर की गई ,जिसमें सभी अखाड़ा कमिटी को यह बताया गया की किस किस रूट से अखाड़े को निकालना है. इस बैठक दौरान एसीपी सेन्ट्रल श्रीमंतों बनर्जी ने बताया कि प्रत्येक अखाड़ा के कमेटी को निर्देश दिया जाता है कि उनके रूट के अनुसार अखाड़े को नियम अनुसार लेकर जाना होगा. प्रत्येक अखाड़ा कमिटी अपने वॉलिंटियर्स को नियम अनुसार अखाड़े को सही रूप से पालन कर अखाड़े को रुट के अनुसार लेकर जाना है. अपने अखाड़े में बाहरी लोगों पर नजर बनाए रखें .अक्सर देखा जाता है कि बाहरी लोग पर्व में आकर पर्व का माहौल ख़राब करने कोशिश करते है. अखाड़े के दौरान डीजे पर पाबंदी रहेगी श्रीपुर फाड़ी के इलाके मे 10 रामनवमी अखाड़े निकलते है .नींघा में गिद्धरिया पाड़ा, इमली धोड़ा, नीघा निचे सेंटर, नींघा मोड़ , शिव मंदिर ( लोदना पट्टी ) यह पांच अखाड़े नींघा से निकलते हैं. यह सभी अखाड़ा अपने अपने इलाके से निकलकर शिव मंदिर में एकजुट होते हैं, फिर उसके बाद अखाड़ा खेलते हुए पूरे नींघा इलाकों की परिक्रमा करते हुए उसी जगह पर समाप्त करते हैं. श्रीपुर से पांच अखाड़े निकलते है, मुसनाबाद, तीनपटिया, श्रीपुर बाजार, श्रीपुर राणा एवं न्यू सेंटर ये सारे मुसनाबाद से जमा होकर निकलते है .पुरे श्रीपुर इलाकों में परिक्रमा करते हैं, वहीं आसनसोल नगर निगम के एमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से होली और शबे बरात एक साथ दोनों पर्व को लोगों ने हँसी खुशी से एक साथ मनाया था, उसी तरह रामनवमी पर्व भी हर्ष उल्लास के साथ और नियम का पालन करते हुए अखाड़े को निकालना है .प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी रहेगी. पूरे अखाड़े के रूट में लाइट की व्यवस्था रहेगी. अखाड़े के वालंटियर को नियम को पालन करते हुए अखाड़े के साथ रहना होगा, ताकि अखाड़े में कोई भी गड़बड़ी न कर सके. इस पर्व को भी सभी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई मिलकर हर्षोल्लास के साथ पार करना है. अखाड़े को रूट को मानते हुए सही ढंग से अखाड़ा लेकर जाना है. इस मौके पर सीआई सुशांतो चटर्जी, जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल, श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी शेख रियाज़ुद्दीन, ट्रेफिक गार्ड के प्रभारी प्रसनजीत मंडल, एसआई दयामय मुखर्जी, देवाशीष दुबे, पार्षद भोला हैला, वैशाखी बाउरी, अब्दुल हाउस, गफ्फार मलिक के साथ अन्य अखाड़े कमिटी के लोग उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात