Slide 1 Slide 2 Slide 3

रामनवमी पर निकाले जाने वाले शोभायात्रा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, किया रानीगंज में रुट मार्च




रानीगंज-30 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी. 31 तारीख को रानीगंज में विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल शोभायात्रा निकलेगी. इसे लेकर पुलिस प्रशासन अभी से मुस्तैदी दिखा रही है ,ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो .शनिवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों के द्वारा रानीगंज के उस रूट पर रूट मार्च किया गया जहां से 31 तारीख को यह शोभायात्रा गुजरेगी. इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एस एस, एसीपी सेंट्रल श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता , निमचा आईसी रंजीत विश्वास ,बल्लभपुर फांडी के आई सी शिलादित्य बनर्जी रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते साल की तरह इस साल भी पुलिस की तरफ से रैली को लेकर सभी तैयारियां की गई हैं .रैली सीताराम जी भवन से शुरू होकर मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल मोड होकर नेताजी स्टैचू के रास्ते बड़ा बाजार, मारवाड़ी पट्टी ,तिलक रोड, चीन कोठी मोड़ होते हुए रानीगंज स्टेशन के रास्ते एनएसबी रोड होते हुए थाने के सामने आकर समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि सभी अखाड़ा कमेटियों को बता दिया गया है कि शोभायात्रा में किसी प्रकार के हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी ,और दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शोभा यात्रा को रात 8:00 बजे तक खत्म कर देना होगा. उन्होंने बताया कि इस साल भी पिछले साल की ही तरह 15 से 20000 लोगों के शोभायात्रा में शामिल होने की उम्मीद है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने