रानीगंज- रामनवमी के अवसर पर बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ महावीर अखाड़ा निकाली गई. पूजा अर्चना , हनुमान चालीसा पाठ के साथ-पंजाबी ढोल नगाड़ा के साथ करतब दिखाने के लिए युवा वर्ग बजरंगबली को सलामी देते हुए अपना कर्तव्य दिखाया. अखाड़ा राम बागान आमरसोटा इलाके में परिक्रमा किया संयोजन कर्ताओं की ओर से पिंटू तर्वे ने कहा कि परंपरा के तहत राम नवमी के अवसर पर पंजाबी मोर में अखाड़ा निकालने की परंपरा है.यहा की हनुमान मंदिर काफी जागृत मंदिर है. वहीं 34 नम्बर वार्ड के पार्षद ज्योति सिंह ने सभी को अभिवादन करते हुए कहा की रामनवमी के दिन अखाड़ा का महत्व है और इस परंपरा को इस अंचल में लोग निभाते आ रहे हैं. पिछले 2 वर्षों में अखाड़ा को लेकर कुछ असुविधाएं कोरोना महामारी को लेकर था लेकिन अब फिर से अखाड़ा परंपरा के तहत निकल रही है. अखाड़ा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से चुस्त व्यवस्था की गई थी.


0 टिप्पणियाँ