निघा ओसीपी में कोयला चोरी करने आये ग्रामीणों के साथ सुरक्षा कर्मियों की मारपीट




जामुड़िया : ईसीएल के श्रीपुर एरिया क्षेत्र के जामुड़िया से चाँदा को जाने वाले मुख्य सड़क स्थित शिवडांगा मोड़ के समीप निघा ओसीपी पेंच में स्थानिय ग्राम निवासी लोगो के दवारा इस ओसीपी के शुरुआती दिनों में ही कोयला लूटपाट करने की घटना घटी. यह घटना शुक्रवार के मध्य रात्रि तकरीबन 1 बजे के आसपास छह सौ लोगो की तादाद की भीड़ में जिसमें महिलाएं एव पुरूष मौजूद थे. इन लोगो ने शिवडांगा ओपेन माइंस में धावा बोलकर माइंस से निकाला हुवा कोयला चोरी करने लगे .

 उन्होंने माइंस के नीचे जहां पर कोयले की खुदाई चल रही थी वहाँ भी धावा बोल दिया वहा से भी कोयला चोरी करने लगे .





घटना की जानकारी देते हुए इस एरिया क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन 1 बजे के आसपास करीब छह सौ ग्रामीणों की भीड़ की तादाद में महिलाए एवं पुरुष कोयला लुट के लिए आये हुये थे. इन लोगों ने आते ही कोयला डिपो पर रखे हुए कोयले पर धावा बोल दिया एवं चोरी करने लगे .उसके बाद उन्होंने माइंस के नीचे जहां पर कोयले की खुदाई चल रही थी वहाँ भी धावा बोल दिया वहा से भी कोयला चोरी करने लगे. 

इस घटना की सुचना श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक को दी गई .महाप्रबंधक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए श्रीपुर फाड़ी को सूचित किया एवं सीआईएसफ को सूचित किया गया .दोनों ने मौके पर पहुँचे ओर कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस एवं सीआईएसफ ने सात लोगों को पकड़ कर श्रीपुर फांडी ले गये.इस घटना से उतेजित ग्रामवासी फिर से माइंस के कर्मचारियों पर डंडे और लाठियों से आक्रमण कर दिया, जिसमें मौके पर तैनात एतवारी गोप के ऊपर हमला किया गया, हमले से उनका एक हाथ टूट गई. उसे आनन-फानन में ईसीएल के कल्ला अस्पताल में दाखिल भर्ती कराया गया, उसका इलाज फिलहाल चल रहा है ,एक और सुरक्षा गार्ड जिसके पैरों में चोट आई है, ईसीएल के गाड़ी ड्राइवर के कंधे में चोट आई है इन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है,वहीं ग्रामीणों ईसीएल की गाड़ियों पर भी पथराव किए गए. इस घटना को लेकर नींघा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक एके मजूमदार ने बताया कि जो कल रात जो घटना घटी है वह बहुत ही दुखद घटना है. करीब देर रात 1 बजे के आसपास काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ ने शिवडांगा ओपन कास्ट माइंस में धावा बोल कर कोयले की चोरी करनी शुरू कर दी. नींघा के सुरक्षा गार्ड ने रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी एक नहीं चली, जिसके कारण सुरक्षा गार्ड बुरी तरह जख्मी हो गए. इसकी सूचना श्रीपुर फाड़ी ओर एबीपिटस स्तिथ सीआईएसफ को दी गई .उनलोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लेकर श्रीपुर फाड़ी ले जाया गया .इन लोगों ने कई टन उत्पादित कोयला चोरी की है, जिसके कारण ईसीएल को काफी नुकसान हुआ है .फिलहाल इस ओपन कास्ट माइंस को आज इस वजह से बंद रखा गया है, लेकिन इसे जल्द ही पुनः शुरू किया जाएगा, क्योंकि काफी वर्षों के बाद इस तरह की माइंस श्रीपुर एरिया में चालू हुई है .इस माइंस के द्वारा जो कोयला उत्पादन होने वाला है, इससे श्रीपुर एरिया का उत्पादन काफी बढ़ जाएगी. कोयला उत्पादन का कार्य हिंदुस्तान कंपनी को को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. इस कंपनी के साथ बैठकर फिर से इस माइंस को जल्द चालू किया जाएगा. इस माइंस के खुलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार मिलेगी , परंतु इस चोरी की घटना से ईसीएल को काफी नुकसान पहुंचा है .उन्होंने कहा कि यह ओपन कास्ट माइंस सरकारी संपत्ति है इसकी देख रेख करना सभी का भी कर्तव्य बनता है इस माइंस के खुलने से आसपास के गांव की भी तरक्की होगी. इनका लाभ उन्हें भी मिलेगा अभी इस माइंस से ठीक ढंग से कोयला उत्पादन नहीं हुआ है यह तो अभी शुरुआत है आगे जाकर और भी ज्यादा उत्पादन इस माइंस में बढ़ेगा. श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि माइंस में आए दिन चोरी की घटना हो रही है. अभी उत्पादन ठीक ढंग से शुरू भी नहीं हुआ है, माइंस से जो कोयला उत्पादन हो रहा है उसे डिपो में रखा जा रहा है, इस तरह से आए दिन अगर कोयला चोरी होगी तो यह माइंस के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है ,बीते रात जो चोरी की घटना हुई है इससे हमारे ईसीएल कर्मी, सुरक्षा गार्ड और हिंदुस्तान कंपनी के कर्मी काफी भयभीत में है अगर इस तरह की घटना होती है तो हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

ज्ञात हो कि बीते कुछ महीनों से इस श्रीपुर एरिया को पुनर्जीवन प्रदान करने के उद्देश्य इस ओसीपी को शुरुआत विधि पुजा अर्चना कर चालु किया गया था ताकि आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम रोशन फिर से हो सके.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात