जामुड़िया- पूरे राज्य में मंगलवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में ब्लॉक दर ब्लॉक लगभग बारह हजार किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन किया गया. इसी क्रम में जामुड़िया में सत्तोड गांव में हीरेन मंडल के घर से शमशान तक 320 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी सड़क का उद्घाटन किया गया.
इस मौके पर आसनसोल निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य भर में लगभग 12 हजार किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन कर रही हैं. जहां केंद्र सरकार का लगभग एक लाख हजार करोड़ रुपये बकाया है,100 दिनों का काम, आवास योजना मे पैसा रोक रखा गया है .केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को पिछड़ा रखने की योजना बना रही है. इसलिए आज ममता बनर्जी ने खुद पहल की है कि वह राज्य की पहल पर पूरे राज्य में सड़क का निर्माण करेंगी
इसलिए उन्होंने आज इस काम का शुभारंभ किया है. जामुड़िया ब्लॉक 1 में दो सड़कों का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने बताया कि उनको चार सड़कों का उद्घाटन करना है वहां दो सड़कों को वर्क ऑर्डर दिया गया है, और भविष्य में दो और की जाएंगी . उन्होंने कहा कि सड़क की हालत खराब रहने से विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी होती थी .पंचायत प्रधान और उप प्रधान आदि ने मुख्यमंत्री को इस सड़क की जर्जर हालत की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री के प्रयास से आज इस सड़क निर्माण कार्य आरम्भ हुआ .इस मौके पर आसनसोल निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, जामुड़िया पंचायत के अधिकारी अनिमेष बनर्जी, अब्दुल हाउस, राखी कर्मकार, व स्थानीय पंचायत प्रधान एवं उप प्रधान भी उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ