बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट के सहारे प्लेटफॉर्म पर चढ़ेंगे-उतरेंगे यात्री, भाजपा विधायिका अग्निमित्रा ने किया उद्घाटन




आसनसोल : बर्नपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म पर चढ़ने एवं उतरने के लिए गिफ्ट लगाया गया है। बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों के सुविधा को लेकर  गुरुवार को दो लिफ्ट का उद्घाटन आसनसोल दक्षिण विधानसभा की भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल ने फीता काटकर किया।इस मौके पर आद्रा रेल डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार, सीनियर डीसीएम विकास कुमार,भाजपा आसनसोल जिला अध्यक्ष दिलीप दे, प्रदेश भाजपा कमेटी के सदस्य पवन कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति और रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर आद्रा डीआरएम मनीष कुमार ने कहा कि आज बर्नपुर स्टेशन में दो लिफ्ट का उद्घाटन किया जा रहा है। इस लिफ्ट से आम यात्रियों के साथ विशेषकर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांगों को लाभ मिलेगा।आद्रा डिवीजन के 15 स्टेशनों पर अमृत योजना के तहत कार्य किया जाएगा। जिसमें बर्नपुर स्टेशन भी शामिल है।बर्नपुर स्टेशन के ऊपरी पुल भी हाल में ही बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आद्रा डिवीजन हमेशा यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य करता है। वही विधायिका अग्निमित्रा पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं। ताकि आम गरीब जनता को इससे लाभ मिले।गरीब महिलाएं घर में लकड़ी, कोयला, फुंक कर खाना बनाती थी।जिससे उनके फेफड़े और आंख जनित रोग होने का खतरा बना रहता था। इसके लेकर उन्होंने उज्वाला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया। उसी तरह उनके शासनकाल में रेलवे का भी काफी जीर्णोद्धार हुआ है। देश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन अभी मौजूद है, जो पांच सितारा होटल के जैसा सुविधाएं के साथ लैस है। पहले जहां स्टेशन गंदगी से भरा रहता था। अब स्टेशन चमक रहा है।बंदे भारत जैसी ट्रेनों को चलाकर यात्रा की समय को कम किया गया है।बंगाल को भी और बंदे भारत जैसी ट्रेन की लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज दो लिफ्ट का उद्घाटन किया गया है। इससे आम यात्रियों विशेषकर महिलाओं बच्चे बुजुर्ग और दिव्यांगों को फायदा होगा। क्योंकि ऊपरी पुल से आने जाने में उनको कठिनाइयों की सामना करनी पड़ती थी लेकिन प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के कृपा से बर्नपुर स्टेशन में लिफ्ट की व्यवस्था की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात