बाराबनी-ईडी, सीबीआई एक तरफ और कोयला तस्कर एक तरफ। राज्य में जहाँ कोयला तस्करों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है , नेताओ समेत कई उद्योगपति को भी कोयला तस्करी में पूछताछ किया जा चुका है। बाउजूद उसके कोयला तस्करों के हौसला बुलंद दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह बाराबनी थाना क्षेत्र के ईसीएल कोलयरी गोराण्डी(ए) के समीप नारायणपुर के जंगलों में अवैध कोयले पर छापेमारी करने गये सालानपुर ईसीएल सुरक्षा कर्मियों पर कोयला चोरों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है हमले में ईसीएल सुरक्षा कर्मी देवार्षि मंडल, पार्थो गोराई, सोमनाथ राय को मामूली चोटें आई है। घायल सुरक्षा कर्मियो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र केलाजोर अस्पताल में भेज दिया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुटी दे दी गई। वही हमले के सम्बंध में सालानपुर ईसीएल सुरक्षा विभाग द्वरा बाराबनी थाना में कोयला चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है, शिकायत में हाशिम अंसारी एंव मुर्तुज अंसारी एंव लोगों को नामजद किया है। बाराबनी थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कांड संख्या 39/23 के ताहत जांच शुरू कर दी है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि रविवार सुबह ईसीएल के पेट्रोलिंग सुरक्षा टीम को गुप्त सूचना मिली कि नारायणपुर के जंगलों में भारी मात्रा में अवैध कोयला को तस्करी कर रखा गया है। मौके पर पहुंच टीम ने पाया कि कोयला एंव कोयले तस्करी में इस्तेमाल कई बाइक, साइकिल मौके पर रखे थे। अवैध कोयले को देख टीम ने मौके से बाराबनी थाना एंव सीआईएसएफ को जानकारी दी। इस दौरान कोयला चोरों के समूह ने ईसीएल सुरक्षा टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। बताया जा रहा है टीम पर कोयला चोरों ने लाठी, रोड एंव पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें ईसीएल सुरक्षा कर्मी घयाल हो गए एंव वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पा कर पहुँचे पुलिस एंव सीआईएसएफ की टीम को देख कोयला चोर मोके से फरार हो गये। जिसके बाद मौके से करीब 5 मेट्रिक टन कोयला को जब्त किया गया है। वही घटना को लेकर ईसीएल सुरक्षा विभाग दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बाराबनी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि की मामले में रविवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं किया गया है।



0 टिप्पणियाँ