पुलिस के गिरफ्तारी से परेशान छात्र ने किया आत्महत्या की कोशिश
महकमा शासक के समक्ष परिजनों ने पुलिस के दर्ज कराई शिकायत
दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना के ए जोन फाड़ी के पुलिस एवम सिविक वॉलेंटियर जवान पर उच्च माध्यमिक परीक्षा देने वाले एक परीक्षार्थी ने बेवजह गिरफ्तार कर परेशान करने का आरोप लगाया है. एवम पुलिस द्वारा बेवजह परेशान करने से मानसिक रूप से ग्रस्त परीक्षार्थी ने आत्म हत्या करने कोशीस की है. परिजनों द्वारा पुलिस के अत्याचार के खिलाफ महकमा शासक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है. उल्लेखनीय है कि परीक्षार्थी सैकत माईती दुर्गापुर नगर निगम के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत बेनाचिटी देवी नगर इलाका निवासी टोटो चालक शुखेंदु माईती का पुत्र है. सैकत माईती भीरंगी टीएन स्कूल का साइंस विभाग का छात्र है. सैकत इस वर्ष उच्च माध्यमिक का परीक्षा दे रहा है ,जिसका सेंटर बेनाचीती नेताजी विद्यालय में पड़ा है. सोमवार सैकत का गणित का परीक्षा होने वाला है. जिसकी तैयारी वह कर रहा है. सैकत ने कहा की घर के पास पड़ोसी समीर वर्मन के साथ मेरे परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. शनिवार मैं अपने घर में गणित की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान ए जोन फाड़ी की पुलिस अधिकारी एवं कुछ सिविक वॉलिंटियर जवान मेरे कमरे में अचानक आ धमके एवम बिना कुछ कहे पीटते हुए मुझे अपने साथ ले जाने लगे. पुलिस को बार-बार कहने के बावजूद भी उन्होंने कुछ नहीं सुनी. घर से बाहर निकालने की दौरान भी आस-पड़ोस के लोगों ने हाई सेकेंडरी की परीक्षा का दावा कर मुझे छोड़ने की अपील करने लगे . लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी. एवम जबरन जिप पर बिठाकर थाने ले गए एवम हवालात में बंद कर दिया . कई घंटे हवालात में बिताने के बाद 300 रुपये की निजी जमानत पर मुझे रिहा किया गया. इस घटना में मानसिक तौर पर पूरी तरह टूट गया हूं. छात्र की मां संदीपा माईती ने बताया कि हायर सेकेंडरी के परीक्षार्थी को इस तरह पीटते हुए उठाकर थाने ले जाने से मेरा पुत्र पूरी तरह से मानसिक तौर पर टूट चुका है. एवं वह आत्महत्या करने की भी कोशिश कर रहा था. परिजनों द्वारा काफी समझा बुझाकर छात्र को शांत किया गया है. प्रशासन को ऐसे पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए . घटने की शिकायत दुर्गापुर महकमा शासक के समक्ष दर्ज कराई गई है एवं पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है. इस बारे में महकमा शासक डॉक्टर सौरभ चटर्जी ने बताया कि घटने की लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी.

0 टिप्पणियाँ