बंद पड़े ईसीएल के क्वार्टर को भाजपा का कार्यालय बताकर भाजपा का झंडा फहराया




 रानीगंज : रानीगंज के कुनस्तोड़िया क्षेत्र के अमृत नगर कोलियरी क्षेत्र में स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल की मौजूदगी में तब तनाव व्याप्त हो गया. जब ईसीएल के एक बंद पड़े घर पर भाजपा कर्मियों द्वारा उनका कार्यालय होने का दावा किया गया.सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक आवास पर कब्जा करने के इरादे से पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन व ईसीएल के सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया. बाद में विधायक अग्निमित्रा पाल को जब इस मामले की जानकारी हुई तो वे दोपहर में पार्टी कार्यालय पहुंची और जैसे ही पार्टी कार्यालय में प्रवेश किया उनके साथ स्थानीय एजेंट राज कुमार बनर्जी और उनके निजी प्रबंधक दिनबंधु मंडल उपस्थित हुए. उन्होंने बार-बार विधायक को उस आवास को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन विधायक ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में जब आवासों का अतिक्रमण किया जा रहा है, तब आप कहां थे अन्य क्षेत्रों में ईसीएल की भूमि पर बंगाल आवास योजना के आवास बने होने के बावजूद, अपने क्यों नही देखा ‌.उन्होंने कहा कि इस मामले पर सीएमडी और जीएम से उनकी बात हो गई है. उन्होंने उस घर से बाहर नहीं निकलने का दावा करते हुए कहा कि वहां विधायक कार्यालय बनाया जाएगा. इन्हीं बातों के दौरान जब कोलियरी प्रबंधक ने विधायक को बताया कि यह गलत हो रहा है तो उनके साथ मौजूद तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन अधिकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया. मामले को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए ईसीएल के उन सभी अधिकारियों को मौके से हटा दिया. 





 भाजपा मंडल 4 अध्यक्ष परिमल माजी के नेतृत्व में भाजपा कर्मियों ने शनिवार की सुबह ताला तोड़कर आवास परिसर में भाजपा झंडा फहराया एवं कार्यालय के अंदर घुस गए. अमृत नगर खान समूह के एजेंट राजकुमार बंदोपाध्याय ने ईसीएल की संपत्ति पर कब्जा के आरोप पर निमचा फांड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई.  

  आसनसोल दक्षिण ब्लॉक के भाजपा कॉनवेनर संदीप गोप ने बताया कि इस जगह पर 45 सालों से भाजपा का ट्रेड यूनियन बीएमएस का पार्टी कार्यालय था. 15 अगस्त 2019 को तत्कालीन भाजपा के केंद्रीय मंत्री आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया.तब से यहां से इलाके के भाजपा के कार्यों को देखा जा रहा था. 2021 में तृणमूल की सरकार बनने के बाद तृणमूल कर्मियों द्वारा फैलाए गए संत्रास एवं हमले को लेकर यह कार्यालय बंद रहा.आज इस कार्यालय को खोला गया है जिसके बाद अमृत नगर खान समूह के एजेंट तृणमूल के दलाल बनकर भाजपा कार्यालय को खाली कराने आ गए.

जबकि यहीं पास में तृणमूल द्वारा ईसीएल की जमीन को कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पश्चिम बंगाल आवास योजना का बोर्ड लगाकर पश्चिम बंगाल आवास योजना का बोर्ड लगाकर ईसीएल की जमीन को लोगों को बेचा है. यहां का एजेंट रातो रात कोयला चोरी कर बेचता है. इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. 

 कार्यालय खोले जाने के बाद अग्निमित्रा पाल काफी समय तक कार्यालय में बैठे रहने के बाद निमचा फांड़ी प्रभारी को निर्देश दिया कि हमारे कार्यकर्ता इस पार्टी कार्यालय में रहेंगे .उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी है .साथ ही उन्होंने ईसीएल के सुरक्षा अधिकारी को भी आगाह करते हुए कहा कि यह भाजपा का कार्यालय है .यहां हमारे कार्यकर्ताओं को कोई बाधा नहीं पहुंचना चाहिए अन्यथा यहां के अधिकारी को सुंदरवन स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान