जामुड़िया- पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज उन्नयन समिति के द्वारा नये कमिटी गठन को लेकर ब्लाक एक की ओर से की गई नजरुल शतवार्षिकी भवन में बैठक की गयी
नये कमिटी के अध्यक्ष राजू बाऊरी ,सह सभापति संदीप बाऊरी, सह सचिव सुकुमार बाऊरी , सचिव दिनमय बाऊरी, जामुड़िया ब्लाक एक के आब्जर्वर बादल बाऊरी एवं उदय बाऊरी को बनाया गया. बैठक के दौरान जामुड़िया ब्लॉक एक के बाऊरी समाज के प्रतिनिधि इस बैठक मे बढ़ चढ़ कर शामिल हुए. इस संदर्भ में दिनमय बाऊरी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा योजनाएं एवं परियोजनाओं के द्वारा जो लाभ आम जनता को दिया जा रहा है ,वह किसी तरह से बाऊरी समाज के लोगों तक पहुंचाया जा सके .इस विषय पर बैठक में चर्चा की गई जो दिहाड़ी मजदूरी कार्य करते हैं .वह कार्य से वंचित रहते हैं. वह किस तरह से कार्य पाएंगे. जो लोग प्रशासनिक पद पर हैं उन लोगों के पास समाज की समस्या को लेकर जाएंगे और बाऊरी समाज के लोगों का हक दिलाने की बात करेंगे. राज्य सरकार के द्वारा शिक्षक के क्षेत्र में जो सुविधाएं दी जा रही है, वह किस तरह से हमारे समाज की बच्चे एवं बच्चियों को मिले. उस विषय को लेकर इस बैठक मे भी विशेष रूप से चर्चा की गईं .मौके पर मंगल बाऊरी फनी बाऊरी ,माधव बाऊरी ,सुखमय बाऊरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ