रानीगंज- रानीगंज के अन्नपूर्णा लेन में स्थित ब्राह्मण भवन में रानीगंज भाजपा मंडल का कार्यकारणी बैठक हुआ.बैठक में आगामी पंचायत और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई. बैठक के पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया गया . इस मौके पर उपस्थित आसनसोल भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार के विभिन्न मामले में जेल जा रहे हैं, उससे जनता का उनके प्रति लोगों का विश्वास खतम हो रहा है. उन्होंने आशंका जताई किनआने वाले समय मे चुनाव जीतने के लिए तृणमूल कांग्रेस हर हथकंडा अपनाएगी, लेकिन भाजपा भी किसी मायने में कम नहीं है . उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को पसंद करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पहले से भी अधिक लोगों का विश्वास बढ़ा है .उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी योजना के तहत काम करना है.जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उनके भरोसे पर खरा उतरना है. इस बैठक का संयोजन रानीगंज मंडल अध्यक्ष देवजीत खां ने किया. बैठक में इस इलाके के सभी मंडल समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ