आसनसोल : अंकुल चंद्र ठाकुर की 136वीं जयंती रविवार को आसनसोल के गोपालपुर स्थित सत्संग विहार में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सत्संग बिहार मंदिर परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। अनुकूल चंद्र की शिष्यों ने पूजा अर्चना की और भजन कीर्तन का आनंद उठाया। इस दौरान खिचड़ी महाभोग का भी आयोजन किया गया था। जिसे हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए आसनसोल के विभिन्न इलाकों से लोग जुटे थे।इस मौके पर एक आयोजक ने कहा कि प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा के दिन अंकुल चंद्र ठाकुर की जन्मोत्सव मनाया जाता है। आज भी उनका जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में उनके शिष्य उपस्थित हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ