होरसाडीह गांव में ढलाई सड़क के कार्य का हुआ शुभारम्भ, मेयर एंव एडीडीए चेयरमैन ने किया शिलान्यास







सालानपुर-सालानपुर प्रखंड के अचारा ग्राम पंचायत अंतर्गत होरसाडीह गांव में एडीडीए के सहयोग से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनाये जा रहे पीसीसी सड़क के कार्य का शिलान्यास सोमवार मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय एंव एडीडीए चेयरमैन सह रानीगंज विधायक तापस बनर्जी द्वरा फीता काट कर एंव नारियल तोड़ कर किया गया। बता दे होरसाडीह स्वास्थ्य केंद्र से होरसाडीह गांव मोड़ तक सड़क का निर्माण किया जाएगा.





बिधान उपाध्याय ने कहा कि इस सड़क निर्माण के लिये गांव के लोगों बहुत दिनों से मुझे बोल रहे थे, जो आज पूरा हुआ है.सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयाँ होती थी. एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी से मैने सड़क को लेकर बात की, उनके सहयोग से सड़क का निर्माण शुरू होगा.

वही समारोह में उपस्थित तापस बनर्जी ने कहा कि लोगों की इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करना राज्य सरकार का मुख्य कार्य है। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, क्षेत्र के समाजसेवी भोला सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल