दीदीर सुरक्षा कवच कार्यक्रम को लेकर सालानपुर तृणमूल की संगठनिक बैठक







सालानपुर-तृणमूल कांग्रेस ने पंचायत चुनाव से पहले अगले दो महीनों के लिए एक विशेष कार्यक्रम की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनता तक पहुंचने के लिए दीदीर दूत एप के जरिए दीदीर सुरक्षा कवच योजना की हर सुविधा दी जायेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंपर्क एंव तृणमूल कांग्रेस के मां माटी मानुष सरकार की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना है। इसी जनसंपर्क अभियान एंव राज्यों की परियोजना से लोगो को जोड़ने के उद्देश्य से 11 जनवरी से अगले 60 दिनों तक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक से बूथ स्तर तक घर घर जा कर लोगो को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे एंव योजनाओं से जोड़ेंगे साथ ही सभी जानकारी एंव समस्याओं को दीदी दूत एप्प पर अपडेट भी करेंगे। वही अभियान को सालानपुर प्रखंड में सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार प्रखंड तृणमूल कांग्रेस द्वारा रूपनारायणपुर श्रमिक मंच में संगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। जहाँ मुख्य रूप से प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह, महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अपर्णा राय, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत प्रखंड के सभी पंचायत प्रधान, उपप्रधान, तृणमूल कांग्रेस के नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोहम्मद अरमान ने बैठक में बताया कि दीदी के दूत आपके घर घर जाकर लोगो को तृणमूल कांग्रेस की माँ माटी सरकार की सभी योजनाओं के जोड़ेंगे। आज राज्य सरकार लोगो के लिये जीवन से लेकर मृत्यु तक कई योजनाएं से लाभ दे रही है इससे कोई अछूता ना रहे इसके लिए यहाँ कार्यक्रम को शुरू किया गया है। हर बूथ में 10 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई जाएंगी एंव टीम द्वरा सभी घरों में जा कर जांच की जायेगी की राज्य सरकार की योजनाओं लाभ मिल रहा है या नही अगर नही मिल रहा है तो क्यों नही मिल रहा है एंव प्रयास होगा कि लाभ पहुचाया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात