तलाब भराई कर और पेड़ों को कटवा कर भवन निर्माण पर निवासियों का विरोध




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत सुमोतपल्ली एसबी गोरई रोड बी साइड में पेड़ को काटा जा रहा है और तालाब भरवाई करवाया जा रहा है। यह कार्य कई दिनों से चल रहा है।लेकिन यह कार्य कौन करवा रहा है। यह पता नहीं। यह आरोप है उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का। वहीं के निवासी रंजीत राय ने कहा कि आज मैंने स्वयं अपने आंखों से जाकर देखा कि उस इलाके में पेड़ काटकर तलाव भरवाई करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि उन्हें पता नहीं है कि यह कार्य कौन करवा रहा है। क्योंकि यह जमीन एसएन गोराई का है। जिसका मामला कोर्ट में लंबित है।जिस पर धारा 144 लगा हुआ है। फिर यहां कार्य कैसा हो रहा है,पता नहीं। यदि यह कार्य नगर निगम करवा रहा है । वह भी गलत है। क्योंकि कोई भी बिना अनुमति के तलाब भराई और पेड़ कटाई नहीं कर सकता। इसके लिए हमलोगों ने जिला शासक, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। हमलोग किसी भी हालत में तलाब भराई करने नहीं देंगे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यहां नगर निगम के द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा जिसको लेकर नगर निगम यह कार्य करवा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात