पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में डिटर्जेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग..



सिलीगुड़ी: अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा की,उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक डिटर्जेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब 10 घंटे लग गए।

उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के फुलबाड़ी स्थित कारखाने में शनिवार देर रात पहली बार धुआं देखा गया।

शुरुआत में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे विफल रहे, तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार तड़के पांच दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में 10 घंटे का समय लगा।

उन्होंने कहा कि आग का असर इस कदर था कि फैक्ट्री की कंक्रीट की छत ढह गई।

अधिकारियों ने कहा कि इस आग में कोई घायल नहीं हुआ, जिसके बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण होने का संदेह है।

फैक्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि आग से करीब 8-10 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है क्योंकि पूरी निर्माण इकाई जलकर खाक हो गई।

एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता