रानीगंज-पश्चिम बंगाल प्राणी सम्पद विकास विभाग की और से आयोजित पशु संसाधन सप्ताह के तहत रानीगंज बीडियो ऑफिस में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.सर्वप्रथम गुरुवार प्रातः एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें अंचल के बच्चो तथा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, उसके बाद जिला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी ने दीप प्रज्वलन कर स्कूली बच्चों के लिए सिट एंड ड्रॉ चित्रांकन प्रतियोगिता का उद्घस्टन किया.
मौके पर उपस्थित पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हम लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जनकल्याणकारी कार्य कर रहे हैं, जरूरतमंदों को स्वावलंबी बनाने हेतु मुर्गी पालन,पशुपालन से लेकर और भी कई परियोजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा हैं.हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही हैं और हम उनके सैनिक पश्चिम बंगाल की जनता के साथ हमेशा खड़े हैं. उसी उद्देश्य से पश्चिम बंग सरकार की ओर से पशु संसाधन सप्ताह के तहत ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गृहपालित पशुओं से सम्बंधित रोगों तथा उसके निवारण तथा पशुपालन कर किस प्रकार रोजगार कर सके इसकी जानकारी अधिकारियों ने दिया. अतिथि के रूप में रांनीगंज बीडियो अभिक कुमार बनर्जी, पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया ,प्राणी सम्पद विकास अधिकारी माणिक रतन और टीएमसी के नेता वी शिव दासन दासु आदि उपस्थित रहें.











0 टिप्पणियाँ