खसरा रुबेला के टीकाकरण के लिए जागरूक करने के लिए की नाटक का मंचन




रानीगंज- महज एक दिन के निर्देश पर लिख डाला गया नाटक,और अगले ही दिन रानीगंज के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने नाटक का मंचन किया. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला गुरुवार को रानीगंज प्रखंड के बख्तानगर उच्च विद्यालय के रवींद्र, नजरूल, सुकांत मंच पर. खसरा और रूबेला के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 9 स्वास्थ्य कर्मियों को मंगलवार को दिशा-निर्देश आए की इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक नाटक का मंचन करना होगा. नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाकर इन दोनों बीमारियों से बचाव के लिए 9 माह से 15 वर्ष तक की किशोर को इस टीकाकरण के अंतर्गत सुरक्षित करना होगा . इसके लिए 9 जनवरी से 11 जनवरी तक पूरे।पश्चिम बर्दवान जिला में टीकाकरण किया जाएगा. उन् इस नाटक के द्वारा। खसरा और रूबेला रोग क्या है और इस रोग से छुटकारा पाने का उपाय क्या है? इस रोग के लक्षण क्या हैं या किशोर पीढ़ी को कितने वर्ष तक, किसे, कहाँ, कैसे इस टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जायेगा, ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए इस नाटक का मंचन किया जा रहा है. ज्ञात हो कि रानीगंज के स्वास्थ्य कर्मियों ने इस नाटक को जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किया गया है. इस नाटक के प्रथम चरण का मंचन बख्तारनगर के हाईस्कूल मंच पर किया गया.यह जानकारी पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद शेख यूनुस ने दिया .

रानीगंज प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अरशद अहमद, जिला लोक स्वास्थ्य नर्सिंग अधिकारी टिंकू चटर्जी सहित अन्य लोगों ने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ इस नाटक को देखा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली