कंबल वितरण हादसे के विरोध में तृणमूल का धिक्कार जुलूस




 आसनसोल : भाजपा के कंबल वितरण कार्यक्रम में हुई मौत के विरोध में तृणमूल कहीं कैंडल मार्च कहीं जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिला के रानीगंज जामुड़िया, पंडेश्वर, कुल्टी आसनसोल दक्षिण और उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में धिक्कार जुलूस निकालकर भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध किया गया। इसके तहत 21 नंबर वार्ड स्थित शीतला ग्राम से एक धिक्कार जुलूस निकाला गया। जो आसनसोल रेलपार के विभिन्न क्षेत्रों का परिक्रमा करते हुए रामकिशुन डंगाल में जाकर समाप्त हुई। इस जुलूस का नेतृत्व एक नंबर वार्ड के पार्षद श्रावणी मंडल ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने भीड़ जुटाने के लिए धर्म और लोभ का जो सहारा लिया। यह बहुत ही निंदनीय है। इसके प्रतिवाद में आज पूरे जिले में धिक्कार जुलूस निकाली जा रही है। यह भाजपा के लिए थू-थू जनाने के लिए रैली निकाली गई है। तृणमूल कांग्रेस मृतक परिवार के परिजनों के साथ खड़ी है।साथ ही घायलों को जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना करती है। सनद रहे कि भाजपा नेताओं का कहना है कि रामकिशन डंगाल में जो कार्यक्रम किया गया था। वह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। बल्कि वार्ड पार्षद चैताली तिवारी का वह निजी कार्यक्रम था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?