सहारा में निवेशकों द्वारा निवेश किए गए पैसों की भुगतान की मांग पर अखिल भारतीय जन कल्याण मंच ने जिला शासक को सौंपा ज्ञापन




आसनसोल : अखिल भारतीय जन कल्याण मंच के द्वारा बुधवार को सहारा में निवेश कराने वाले एजेंटों और निवेशकों के समर्थन में पैसा भुगतान करने की मांग पर अतिरिक्त जिला शासक  को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके पहले दुर्गापुर, रानीगंज, जमुड़िया बराकर, जेके नगर के अलावा पश्चिम बर्दवान जिला के विभिन्न क्षेत्रों से सहारा के निवेशक और एजेंट आसनसोल के बीएनआर स्थित रविंद्र भवन के पास एकत्रित हुए। वहां से वे लोग सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक जुलूस के शक्ल में जिला शासक कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एक 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त जिला शासक से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अन्य राज्यों में सहारा के निवेशकों के भुगतान होने की कॉपी दिखाई और पश्चिम बर्दवान जिला में भी निवेशकों के पैसा भुगतान करने की मांग की। इस संदर्भ में अखिल भारतीय जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार महतो ने बताया कि अतिरिक्त जिला शासक ने हमें हमलोगों को आश्वासन दिया है कि वे उनके ज्ञापन को स्वीकार करते हैं और इसे नवान्न भेज देंगे। हालांकि अमित कुमार ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि यदि सहारा समूह ने निवेशकों की भुगतान नहीं की, तो हम लोग वोट का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव, संजीत मोदी, सीताराम राय, पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान, शैलेंद्र सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता