पंचायत चुनाव को लेकर दूसरी सीपीआईएम - टीएमसी की जुबानी जंग





रानीगंज-बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत नूपुर ग्राम के बाउरी पाड़ा में मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार महिला ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस की ओर से महिला नेत्री समाप्ति पांजा घर घर जाकर लोगों के समस्या और परेशानी के बारे में जानकारी ली, और साथ ही उनके समस्याओं के हल का निवारण का भी दायित्व लिया. विभिन्न इलाके में उन्होंने घूम घूम कर घर घर जाकर लोगों की मुंह जबानी समस्याओं के बारे में सुनी. ज्यादा करके लोगों ने अपने असहाय अवस्था के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि उनके पास ना त्रिपाल की व्यवस्था है और ना ही घर है, पानी की भी समस्या है ही और ना जाने कितनी और समस्याएं हैं लेकिन बावजूद किसी का भी हल नहीं निकला. केवल चुनाव के वक्त ही विभिन्न पार्टी के नेता गण गर्मी गण उनके पास आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं लेकिन चुनाव होते ही सब गायब हो जाते हैं.

 समाप्ति पंजा ने कहा कि उन्होंने समस्याओं को सुना है और जल्द ही इन सब के समाधान किए जाएंगे. समाप्ति पंजा के साथ विशेष रूप से रानीगंज ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस के सभापति देव नारायण दास, सरस्वती मुखर्जी, सीमा माण्डी सहित और भी कई तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.

इन सभी कार्यक्रमों के बीच दूसरी ओर सीपीआईएम की तरफ से एक विरोध रैली निकाली गई जिसमें आम जनता के समस्याओं का मुद्दा अहम था, सीपीआईएम बल्लभपुर आंचलिक कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न विभिन्न इलाकों में घूम कर पंचायत की दूर्नीतियों पर प्रश्न उठाते हुए प्रदर्शन जताया. सीपीआईएम नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि अभी ग्राम पंचायत चुनाव के वक्त यह सब नेता गण आ गए हैं, और अब बड़े-बड़े वादे और दिखावे करेंगे, और लोगों को झूठी आशाएं देंगे, जब तक चुनाव संपन्न नहीं होता इनका दिखावा चलता रहेगा. यहां श्रमिकों को भत्ता नहीं मिल रहा, 100 दिन का काम भी बंद है, इलाकों में नाली निकासी की व्यवस्था भी बदहाल पड़ी हैं, जल की समस्या भी हैं, सरकार ने तो घर घर जल की व्यवस्था का भी वादा किया था, मगर वह वादा वादा ही रह गया, राशन कार्ड के दुर्नीति जोरों शोरों से चल रही है.पंचायत इलाके फिलहाल ठेकेदारों का अखाड़ा बन चुका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली