कांता क्लॉथ में लाखो की चोरी में पांच गिरफ्तार

दमदम जेल से प्रोडक्शन वारंट में लाये गए दुर्गापुर

 सात नवंबर को कांता स्टोर में हुई थी लाखो की चोरी






दुर्गापुर: दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत स्टेशन बाजार स्थित कांता क्लॉथ स्टोर में बीते सात नवंबर को हुई भीषण चोरी मामले में शामिल पांच अपराधीयो को मंगलवार दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान सभी को नौ दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान निवासी सूरज चरपटा , हरीश निनाने, नीतीश चरपटा, विकास डामर, एवं हरीश चरपटा शामिल है. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा संख्या 461/ 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. अपराधियों को दमदम जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत दुर्गापुर लाया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर के कांता स्टोर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी राजस्थान गैंग का सदस्य है. पिछले दिनों हावड़ा में हुए सोने की दुकान चोरी मामले में गैंग के चार सदस्यों को हावड़ा थाना की पुलिस ने पकड़ा था. पूछताछ के दौरान पांच अपराधीयो में एक अपराधी ने दुर्गापुर के कांता क्लॉथ स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली थी .हावड़ा थाना की पुलिस ने इसकी सूचना कमिश्नरेट पुलिस को दी थी . कमिश्नरेट पुलिस सभी अपराधीयो को दुर्गापुर लाने हेतु प्रोटेक्शन वारंट के तहत अपील की थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजस्थान गिरोह के सदस्य बंगाल के विभिन्न जिलों में अपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु सक्रिय हैं. गिरोह के सदस्य पिछले 7 नवंबर को दुर्गापुर स्टेशन संलग्न कांता क्लोथ शो रूम में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे . थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को 9 दिनों का पुलिस रिमांड पर लिया गया है .रिमांड अवधि के दौरान चोरी कांड का पर्दाफाश किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार