दुर्गापुर:- गुरुवार की सुबह दुर्गापुर इस्पात नगरी के में सी-जोन स्थित दुर्गापुर स्टील प्लांट के बस गैरेज के बाउंड्री के बाहर सड़क के किनारे जंगल से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. मृत युवक का नाम राहुल पासवान उम्र 20 वर्ष है। वह पेशा से रास्ते में प्लास्टिक बोतल घूम घूम कर संग्रह करता था ।मृत युवक दुर्गापुर शहर के प्रांतिका तालतला बस्ती का रहने वाला है।
मृतक के परिजनों के मुताबिक राहुल करीब 8 दिन से लापता था. राहुल के परिवार ने स्थानीय ए-जोन चौकी में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला। आखिरकार गुरुवार की सुबह राहुल के परिजन सी-जोन के वन क्षेत्र में शव पड़े होने की खबर पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की.
खबर पुलिस तक जाती है। सिटी सेंटर चौकी की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत युवक के खिलाफ दुर्गापुर थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं. लेकिन युवक की मौत कैसे हुई, उसका शव जंगल में कैसे पहुंचा, यह पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के पिता विनोद पासवान का कहना है कि 8 दिन से वह लापता था हम लोग खोज रहे थे मगर कहीं नहीं मिलने पर प्रांतिका फाडी में शिकायत दर्ज की गई थी। कल हम लोगों ने जहां जहा शव आज मिला है उस जगह पर हम लोग आए थे मगर कुछ नहीं था आज हमारे पाड़ा की महिलाएं खोजने क निकली थी और यहां आकर देखाकी जंगल शव पड़ा हुआ है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले गया मगर पिता का आरोप है कि किसी ने हत्या की है हमारा संदेह है उसके करीबी दोस्तों पर ।पुलिस को कहेगे की जांच पड़ताल करें और दोषियों को सख्त �









0 टिप्पणियाँ