पश्चिम बंगाल बाउरी समाज द्वारा आयोजित की गयी सांगठनिक बैठक



 जामुड़िया-पश्चिम बंगाल बाउरी समाज की तरफ से रविवार को जामुड़िया के तपसी रेलगेट मैदान में बाउरी समाज की तरफ से सांगठनिक बैठक की गयी.

 कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के संयोजक राजवंशी बाउरी ने बताया कि आज यहां संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहां पर क्षेत्र के बाउरी समाज के तमाम लोग सम्मिलित हुए और यहां पर बाउरी समाज के उत्थान पर चर्चा की गई .उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे हो जाने के बाद भी बाउरी समाज को भारत में वह सम्मान नहीं मिल पाया है जिसके वह हकदार हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में बाउरी समाज के लोग बहुतायत में है इसके बावजूद यहां पर 7 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के लिए आरक्षित नहीं है. उन्होंने इसकी मांग करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो या आर्थिक विकास के क्षेत्र में हो हर क्षेत्र में बाउरी समाज के लोग पिछड़े हुए हैं, और प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है. और इन दोनों क्षेत्रों में बाउरी समाज के लोगों को विकसित करने की आवश्यकता है. इसके साथ ही उन्होंने भारत के राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू पर किए गए असंसदीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन में बाउरी समाज आगे बढ़ेगा और इसी पर चर्चा करने के लिए आज सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस मौके पर डॉ हेमंत बाउरी, अभिजीत बाउरी, सानू बाउरी, प्रदीप बाउरी, मनोज बाउरी, महेश‌ बाउरी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार