रानीगंज-माकपा रानीगंज एरिया कमेटी की ओर से मंगलवार को रानीगंज के चीन कोठी मोड़ मैदान से बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ एक विरोध रैली निकाली, रैली पूरे शहर की परिक्रमा कर तार बंगला मोड़ के पास आकर पथ सभा में तब्दील हो गई. सभा के दौरान हमें विभाजन नहीं एकता चाहिए, का नारा लगाते हुए वामपंथी नेता ने माइकींग के द्वारा अपनी मांगों को जनता तक पहुंचाते हुए, आवाज बुलंद किया, और सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा.माकपा नेता रुनु दत्ता ने कहा कि सभी लोगों के शांति और सद्भाव के लिए हमने एकजुट होने का आवाहन किया और आज यह रैली निकाली. सभा के दौरान वामपंथी नेता ने आम जनता के सामने अपनी अहम मांगों को रखा और अपने विचार व्यक्त किए, रैली के दौरान वामपंथी नेता ने बेरोजगारों को नौकरी प्रदान करने, और आम जनता के साथ हो रहे भेदभाव और अत्याचार को रोकने का नारा लगाया. इन सभी के बीच उन्होंने अहम निशाना. इस रैली का नेतृत्व रांनीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता, अनूप मित्रा, कृष्णा दास गुप्ता, दिव्येंदु मुखर्जी, शाश्वती मित्रा, और सुप्रियो रॉय ने किया. साथ ही मौके पर माकपा के कई समर्थक गण भी मौजूद रहें.










0 टिप्पणियाँ