3 वर्ष की बालिका आयात ने अपने विलक्षण प्रतिभा के कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया



 रानीगंज-आसनसोल रानीगंज सहित इस पुरे क्षेत्र को कोयलांचल कहा जाता है, और वह इसलिए कि इन इलाकों में जमीन के नीचे काला सोना यानी कोयला पाया जाता है. जिसे काला हीरा भी कहा जाता है, लेकिन इस क्षेत्र में हीरे सिर्फ जमीन के नीचे ही नहीं जमीन के ऊपर भी पाए जाते हैं. इसकी एक बानगी रानीगंज के मंगलपुर इलाके में अंडाल ब्लॉक के धंडाडिही क्षेत्र की रहने वाली सिर्फ 3 साल की बच्ची आयात जाएरा में देखी गयी. आयात अभी स्कूल नहीं जाती है लेकिन पुत के पांव पालने में ही नजर आ रहे हैं. घर में ही अपने माता-पिता से उसे जो शिक्षा मिली है,जिससे उसने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज।करवा लिया है. आयात की मां का नाम शाहिदउलनिसा खातून और पिता का नाम नूरुल इस्लाम है. इन दोनों की ही परवरिश का नतीजा है कि आज आयात का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है. दरअसल इस विस्मय बालिका को 20 से ज्यादा देशों के नाम उन देशों में चल रहे मुद्रा उनके ध्वज उनकी राजधानी का नाम मुंह जबानी याद है,इतना ही नहीं इस मासूम बच्चे को सामान्य ज्ञान के सैकड़ों सवालों के जवाब भी पता है. मानव शरीर के विभिन्न अंग प्रत्यंगों को भी यह चुटकियों में पहचान लेती है. इसके अलावा हिंदी हो या अंग्रेजी या बांग्ला इन सभी भाषाओं के अनगिनत कविताएं इसे याद है और वह इन्हें फर्राटे से बोलती है. वही अरेबिक सूरा का भी इस नन्हीं सी बच्ची को ज्ञान है. इस बच्ची के माता-पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि जब उनकी नन्ही गुड़िया और छोटी थी तभी से उसमें यह प्रतिभा देखी गई कि उसके आसपास कोई कुछ भी कहता या बोलता या उसे सिखाता वह उसे फौरन याद कर लेती है. उन्होंने बताया कि तकरीबन 1 महीने पहले इस बच्ची की प्रतिभा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स में पत्र लिखा था 7 दिनों के अंदर वहां से जवाब आया और उन्होंने भी इस बच्ची के प्रतिभा को सलाम किया. दिल्ली से इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स की तरफ से उसे एक मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. उनके माता-पिता ने बताया कि बच्ची में सीखने की गजब की लगन है और आज वह 50 से ज्यादा देशों की राजधानीयों के नाम उन देशों में चल रही मुद्राओं के नाम उनके ध्वज पहचान सकती है, इनको आशा है कि आने वाले समय में बच्ची का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल होगा और भविष्य में यह न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देश का नाम विश्व भर में रोशन करेगी. उसके इस उपलब्धि से पूरा कोयलांचल- शिल्पांचल गर्वित है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात