भगदड़ में हुई मौत के मामले में चैताली तिवारी को नोटिस, 20 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया थाना




आसनसोल : कंबल वितरण भगदड़ में हुई मौत के मामले में आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक 27 नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी को नोटिस दिया है। सोमवार को यह नोटिस देने के लिए आसनसोल थाना के पुलिसकर्मी जब चैताली तिवारी के आसनसोल के गोधूलि मोड़ स्थित उनके आवास पर गए तो पता चला कि वे घर पर नहीं है। घर पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उस नोटिस को उनके घर के दरवाजे पर चिपका कर आ गए। इस नोटिस में पुलिस ने चैताली तिवारी को 20 दिसंबर 2022 को आसनसोल उत्तर थाना में घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया है। हालांकि चैताली तिवारी से संपर्क नहीं हो पाया। जिससे यह पता नहीं चल पाया कि चैताली तिवारी 20 दिसंबर को आसनसोल उत्तर थाना पूछताछ के लिए जाएंगी या नहीं। हालांकि चैताली तिवारी के अपार्टमेंट के एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि तीन पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मुझसे चैताली तिवारी के बारे में पूछताछ की। लेकिन मैंने बता दिया कि वे लोग यहां नहीं है। गौरतलब है कि बीते 14 दिसंबर को भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने रामकिशुन डंगाल के कैलाशनगर मैदान में एक शिव चर्चा और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें भगदड़ के कारण भीड़ के पैरों से कुचले जाने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पार्षद चैताली तिवारी जितेंद्र तिवारी दो पार्षदों और अन्य 10 लोगों के खिलाफ धारा 304 के सेक्शन 2,308 और 34 धारा के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 8 दिनों के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसी जांच के तहत पुलिस ने आयोजक पार्षद चैताली तिवारी को थाना बुलाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात