15 दिन के बजाय 24 दिन कार्य प्रदान करने की मांग को लेकर बिस्कुट कारखाना के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन






 जामुड़िया-मंगलवार को जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दस निंघा पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित रूपा कन्फेक्शनरी प्राइवेट लिमिटेड बिस्किट फैक्ट्री के सामने श्रमिको ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस करखाना में कार्य करने वाले मजदूर सोष्टि दे ओर बीरू पासवान ने कहा कि हमलोग यहाँ पर पिछले दस सालों से इस करखाना में कार्य कर रहे है ,ओर हमें सिर्फ 15 दिन ही कार्य दिया जा रहा है, जिसके वजह से हमें कम बेतन मिलने के कारण उसी बेतन मे घर संसार चलाना मुश्किल पड़ रहा है. हम लोगों की मांग है, हमें 24 दिन कार्य दिया जाए, मजदूरी भी हमें मात्र 305 रूपये दैनिक दी जा रही है, मजदूरों का भी बेतन बढ़ाया जाए, लेकिन मैनेजमेंट इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है. इसे लेकर बीते माह प्रशासनिक बैठक के बावजूद भी जो तय हुआ था वह मजदूरी भत्ता भी हमें नहीं मिल रहा है, इसलिए मजबूरन होकर हम लोगों को गेट के सामने मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है, हम लोग चाहते हैं हमें हमारी मांगों को पूरा किया जाए.श्रमिको का विरोध प्रदर्शन की खबर पाकर आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य सुब्रतो अधिकारी ने श्रमिको को समझाते हुए उनकी मांगों को लेकर बुधवार को प्रबन्धन के साथ बैठक कर समाधान करने का आश्वासन दिया,ततपश्चात उनका विरोध प्रदर्शन समाप्त हुई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली