पॉक्स से पीड़ित आसनसोल जेल का कैदी जिला अस्पताल से फरार




आसनसोल : पॉक्स से पीड़ित आसनसोल जेल का कैदी जिला अस्पताल से सोमवार की रात खिड़की तोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद अस्पताल और पुलिस प्रशासन विभाग में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी का नाम मांडिल विप्लव है। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की खबर आसनसोल दक्षिण थाना को दी। सूचना मिलने के बाद डीसीपी आनंद राय के नेतृत्व में पुलिस बल आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचा और मामले की छानबीन करने लगा। हालाकि अभी तक फरार आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के जानकारी के अनुसार फरार आरोपी पुरूलिया जिला का रहने वाला था। उसके ऊपर पुरूलिया जिले और आसनसोल में भी केस दर्ज है। वह आसनसोल जेल में बंद था। लेकिन पॉक्स रोग से पीड़ित होने के कारण उसे 25 तारीख को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अस्पताल के पुराना मेल मेडिकल वार्ड में आइसोलेट था। एकांत का फायदा उठाकर वह खिड़की तोड़कर फरार हो गया। अनुमान लगाया जाता है कि वह इस घटना का अंजाम सोमवार की शाम 7 बजे के लगभग दिया होगा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी बिपल्व की तलाश कर रही है। लेकिन इस घटना ने इलाज के लिए भर्ती आरोपियों के पुलिस निगरानी की पोल खोल कर रख दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात