भाजपा के कोर कमेटी के नेता मिथुन चक्रवर्ती का।रांनीगंज के भाजपा कर्मियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत




रानीगंज-भाजपा कोर कमेटी के नेता एवं जाने-माने बॉलीवुड के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एवं भाजपा के राज्य सभापती सुकान्त मजूमदार का शुक्रवार को रानीगंज के रानीसायर मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मिथुन चक्रवर्ती के स्वागत के लिए घंटों से इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को देख मिथुन चक्रवर्ती ने भी खुशी जाहिर करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया. रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक शमशेर सिंह भी उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे, और उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर मिथुन चक्रवर्ती भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के उद्देश्य से कोयलांचल-शिल्पांचल में आए हैं, फिलहाल सुकांतो दा और मिथुन दा विष्णुपुर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभा करके लौटे और अब वह लोग आसनसोल में सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं. यह पूरा कार्यक्रम आगामी दिनों पंचायत चुनाव के तहत किया जा रहा है,और उन्होंने कहा कि अभी से ही जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के बड़े-बड़े नेता पहुंचकर बुनियादी तौर पर काम कर रहे हैं, उनसे हमें प्रेरणा और उत्साह मिल रहा हैं.इस बार हम लोगों को पूर्ण विश्वास है कि पंचायत चुनाव में हमें अच्छी सफलता मिलेगी, क्योंकि लोगों को तृणमूल कांग्रेस के असली मंसूबों का पता चल चुका है, इस बार हमें जनता का पूर्ण सहयोग मिलेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल