आसनसोल : अभी तक कांग्रेस और भाजपा के पार्षद ही आरोप लगा रहे थे कि आसनसोल नगर निगम के बोर्ड बैठक में उन लोगों को बोलने नहीं दिया जाता है। लेकिन अब यह आरोप तृणमूल कांग्रेस के 41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतू सिंह ने भी लगाया है। उन्होंने कहा है कि यदि बोर्ड की बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया जाएगा, तो वे बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करेंगे। जब तक उन्हें बोलने की इजाजत नहीं मिलेगी।तब तक वे बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे।उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर अपना बात रखना चाहते हैं। क्योंकि नगर निगम का राजस्व बढ़ना बहुत जरूरी है और अवैध निर्माण पर सभी को एक साथ मिलकर आवाज उठाना होगा। तभी नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा।गौरतलब है कि पिछले बोर्ड बैठक में जब मेयर विधान उपाध्याय बोल रहे थे, तो पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू बार-बार टोका टोकी कर रहे थे। जिससे क्षुब्ध होकर मेयर ने कहा था कि आप पहले पूरा बात सुनिए। उसके बाद बोलिए।यदि ऐसा व्यवहार आप करेंगे। वह आपको बोर्ड की बैठक में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने एक अभियंता को कार्यकाल बढ़ाए जाने के मुद्दे पर आगामी 29 नवंबर की बोर्ड बैठक में चर्चा करने का एक पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बोर्ड का निर्णय को विरोध किया है। इस पर रणबीर सिंह उर्फ जीतू ने भी अपना हस्ताक्षर किया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि जीतू सिंह बोर्ड के निर्णय के खिलाफ है। अब देखना है कि टीएमसी नेतृत्व रणबीर सिंह उर्फ जीतू के बागी तेवर के खिलाफ क्या कदम उठाता है। टीएमसी नेतृत्व चाहे जो भी कदम उठाए। लेकिन विपक्ष कि नेता भाजपा पार्षद चेताली तिवारी ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर कहा है कि टीएमसी पार्षद के बयान के बाद यह स्पष्ट पता चलता है कि आसनसोल नगर निगम में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।










0 टिप्पणियाँ