उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का हुआ समापन, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और विधायक अग्निमित्रा पाल दिखे छठ घाटों पर




आसनसोल : पूरा आसनसोल शिल्पांचल रविवार को छठमय हो गया। चारों तरफ छठ गीतों की गूंज सुनने को मिली। वही छठ व्रतियों ने आसनसोल शिल्पांचल के कल्ला प्रभु घाट, बर्नपुर स्थित दामोदर नदी भूतनाथ घाट, चिनाकुड़ी रामरेखा घाट, बराकर दामोदर नदी घाट के अलावा विभिन्न तालाबों में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दी। उसके बाद सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया सभी छठ घाटों को सुंदर ढंग से सजाया गया था। विद्युत सज्जा भी देखने लायक थी। छठ के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। आसनसोल नगर निगम के द्वारा कई जगह मेडिकल कैंप भी लगाए गए थे।अब छठव्रती सोमवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ व्रत का समापन करेंगे। कल्ला प्रभु घाट पर ली क्लब के द्वारा छठ पूजा का पूरा प्रबंध किया जाता है। इस मौके पर ली क्लब के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी कल्ला प्रभु घाट पर हजारों की संख्या में छठव्रती पहुंचे। उनको आने जाने में कोई कष्ट न हो इसके लिए रास्ता बनवाया गया था। साथ ही नदी में प्रवेश करने पर कोई कंकर पत्थर ना गड़े। इसके लेकर नदी की सफाई कराई गई थी। कल्ला प्रभु छठ घाट पर इस वर्ष का आकर्षण ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा और हरिद्वार से लाए गंगाजल का वितरण था। प्रभु छठ घाट पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू भी पहुंचे उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर पूरे शिल्पांचल वासियों को छठ पूजा का शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि मैं आज एक सांसद या बॉलीवुड अभिनेता के रूप में यहां नहीं आए हैं। बल्कि एक भारत के आम नागरिक आपके प्यारे बिहारी बाबू उर्फ बंगाली बाबू के रूप में आए हैं। उन्होंने बताया उनकी मां ने लगातार 65 वर्ष छठ पर्व की। इस दौरान कोई साल भी उन्होंने छठ पर्व करना नहीं छोड़ा। यह रिकॉर्ड था। उन्होंने कहा कि आसनसोल में प्रवेश करने के दौरान जैसे लिखा है सिटी ऑफ ब्रदर हुड। आसनसोल के नागरिक जिस भाईचारा सद्भाव प्रेम और एकता के साथ रहते हैं यह भाईचारा सदैव बनी रही चाहिए। वही सोमवार की सुबह उदयीमान सूरज को अर्घ देने के लिए एक बार फिर लाखों की संख्या में दामोदर नदी के भूतनाथ घाट पहुंचे। यहां बर्नपुर, न्यू टाउन के आसपास इलाकों के लोग छठ करने के लिए भूतनाथ नदी घाट जाते हैं। यहां पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं क्लब के द्वारा भी कैंप लगाए गए थे। जहां छठव्रतीयों के लिए चाय, गरम पानी खींचड़ी की व्यवस्था की गई थी। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक भाजपा विधायक का अग्निमित्रा पाल भी पहुंची। उन्होंने भी छठ व्रतियों को अर्घ्य दिलवाई। इस मौके पर अग्निमित्र पाल ने कहा कि 3 दिनों से मां बहने छठ परब के लिए उपवास रखी थी। आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पर्व संपन्न हो गया। उन्हें भी मां बहनों ने प्रसाद दी। इस अवसर पर भी अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल सरकार पर प्रहार करने से बाज नहीं आई ।उन्होंने कहा कि दामोदर नदी भूतनाथ घाट पर लाखों की संख्या में छठव्रती आते हैं। लेकिन यहां की ट्रैफिक व्यवस्था लचर दिखी। तृणमूल सरकार से और क्या आशा की जा सकती है। छठ पर्व के दिन ही हमारे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पानी बंद था। जब उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात की, तो उन्होंने कहा कि मैं टैंकर की व्यवस्था करवाता हूं। हालांकि उनके आश्वासन देने के कुछ देर के बाद ही टैंकर से पानी मुहैया करवाया गया। लेकिन छठ जैसे पर्व में पानी की अधिक खर्च होती है। ऐसे समय में पानी क्यों बंद किया गया। वही नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा छठ घाट पर खिचड़ी भोग वितरण किया गया इस दौरान अग्निमित्र पालने स्वंय अपने हाथों से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग वितरण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली