Slide 1 Slide 2 Slide 3

32 वर्षीय महिला की तालाब में डूब कर हुई मृत्यु



रांनीगंज-रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी अंतर्गत गणेश धाम अपार्टमेंट क्षेत्र के एक तालाब में बीते शाम नहाने के दौरान एक 32 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गयी. मृतक महिला का नाम अल्पना गोराई बताया जा रहा है . उनकी बहन अर्चना गोराई ने बताया कि रोज की तरह उनकी दीदी अल्पना स्थानीय तालाब में नहाने गई थी, वह लोगों के घरों में काम करके अपना परिवार चलाती थी . जब तालाब से उनके दीदी काफी देर तक वापस घर नहीं आई, तो परिवार के सदस्य उनकी तलाश करने लगे, तब पता चला कि वह तालाब में डूब गई हैं. आनन-फानन में पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस को खबर दी गई .पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया . मृतक के भतीजे भूषण गोराई ने कहा कि उसकी चाची अल्पना रोज की तरह शाम 5 या साढ़े 5 नहाने गई थी लेकिन तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने