गुरु नानक जयंती को लेकर सिक्ख वेलफेयर सोसाइटी एवं आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लंगर चलेगा 15 नवंबर तक




आसनसोल : सिक्ख वेलफेयर सोसाइटी और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नियमित रूप से विभिन्न सामाजिक कार्य करते हैं। अब गुरुनानक देव की जयंती पर सामाजिक कल्याण के विभिन्न कार्यक्रम की घोषणा सिख वेलफेयर सोसाइटी और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आज संयुक्त रूप से की गई। यह घोषणा सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि एक से 15 नवंबर तक शिक्षा का लंगर चल रहा है। सोसाइटी प्रत्येक वर्ष समाज के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन देती है। 15 नवंबर तक बोकारो के गुरु गोविंद सिंह एजुकेशन सोसाइटी के कॉलेज में दाखिले पर सिख समाज के जरूरतमंद बच्चों को 75 फीसदी तथा गुरुद्वारों के सेवादार और ग्रंथी के बच्चों को शत प्रतिशत छूट दी जा रही है। समाज के लोग इसका लाभ उठायें, इसमें सोसाइटी की ओर सहायता की जायेगी।उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को जिला अस्पताल में वाटर कूलर लगाया जायेगा। 9 नवंबर को जामाडोबा गुरुद्वारा अमृत संचार का कार्यक्रम होगा । 2 दिसंबर को सिख समाज के जरूरतमंद जोड़ों का आनंद कारज कराया जायेगा। 3 दिसंबर को रानीगंज बाजार गुरुद्वारा में भी अमृत संचार का कार्यक्रम होगा। 4 को रक्तदान और मेडिकल कैंप लगेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को आत्मरक्षा का गुर सिखाने के लिए कराटे के निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी। जो भी गुरुद्वारा कमेटी कैंप आयोजित करना चाहते हैं। सोसाइटी के माध्यम से मनप्रीत कौर और कोच शिहान गणेश प्रसाद प्रशिक्षण देंगे।इस मौके पर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ पर संतोख सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, दलजीत सिंह, हरजीत सिंह मक्कड़ मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात