रांनीगंज-पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति की तरफ से गुरुवार को 12 सूत्री मांगों के समर्थन में
रानीगंज के बोरो दो के प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा.
इस मौके पर संगठन की रानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष निताई बाउरी ने कहा कि आज उन्होंने पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के रानीगंज ब्लॉक की तरफ से रानीगंज बोरो प्रभारी को 12 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि बोरो प्रभारी दिव्येंदु भगत से इस बारे में संगठन के पदाधिकारियों की वार्तालाप हुई है और उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान किया जाएगा .वहीं इस संदर्भ में दिव्येंदु भगत ने कहा कि जिन 12 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया है उनमें से कई मुद्दों को द्वारे सरकार शिविर के जरिए पूरा किया गया है. 12 सूत्री मांगों में रोजगार का जो एक मुद्दा है उसे लेकर भी स्थानीय स्तर पर कल कारखानों के प्रबन्धन से बातचीत की जा रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि स्थानीय स्तर पर बाउरी समाज के लोगों को रोजगार मिल सके.
एससी एसटी सर्टिफिकेट के सरलीकरण को लेकर उ द्वारे सरकार शिविर के जरिए यह काम किया जा रहा है जिससे कि बाउरी समाज के लोगों को एससी एसटी सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी ना हो. अन्य भी जो मुद्दे हैं उन पर भी विचार किया जाएगा और इन समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा.











0 टिप्पणियाँ