रानीगंज-रानीगंज के समस्त मारवाड़ी समाज की संस्थाओं ने इस बार संयुक्त रूप से गुरुवार की सन्ध्या श्री महावीर व्यायाम समिति मैदान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह के मुख्य अथिति कुल्टी के विधायक डा अजय पोद्दार ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कहा कि आज देश के प्रत्येक क्षेत्र में मारवाड़ी समाज के युवक -युवितयाँ चाहे वह मेडिकल क्षेत्र हो, एमबीए क्षेत्र हो, चार्टर्ड अकाउंटेंट का क्षेत्र हो या प्रशासनिक क्षेत्र हो सभी क्षेत्र में मारवाड़ी समाज के युवक युवितयाँ अग्रगणीय है . मारवाड़ी समाज की असीम तरक्की के पीछे मारवाड़ी समाज के लोगों के अथक परिश्रम एवं लगातार दिन-रात कार्य करना और कभी न थकने की मंशा से ही अविरल धारा में आगे बढ़ रहे हैं. मारवाड़ी समाज में ही भामाशाह ,महाराणा प्रताप जैसे व्यक्तित्व जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया एवं हम लोग सदैव राष्ट्रप्रेम की भावना से ही जीते हैं. .पहले राष्ट्रीय है तो हम लोग हैं. उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में मारवाड़ी समाज में आडंबर बढ़ी है ,जिसे हम लोगों को दूर करना है. हमारी समाज के त्याग और बलिदान की जो परंपरा रही है उसे हम लोगों को बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि समाज की कोई भी समस्या के लिए मैं सदैव तत्पर हूं, एवं जरूरत पड़ने से उस समस्या को विधानसभा एवं लोकसभा में भी बात पहुंचे इसका प्रयास करूंगा. इस अवसर पर रानीगंज के वयोवृद्ध समाजसेवी नानकराम लोसलका और नारायण अग्रवाल को पगड़ी पहनाकर एवं मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रानीगंज के 14 संस्थाओं में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन सम्मेलन की अध्यक्षा आशा टोडानी, मारवाड़ी मित्र परिषद के अध्यक्ष सांवर सिंघानिया, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं तिलक पुस्तकालय के अध्यक्ष अनिल लुहारूवाला, सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, सीताराम जी भवन स्टेट के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, श्री महावीर व्यायाम समिति के अध्यक्ष शरद कनोडिया, मारवाड़ी युवा सम्मेलन एव श्री श्याम बाल मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु सराफ, श्री कन्हैयालाल भगवान दास सराफ स्मृति भवन के अध्यक्ष मनोज सराफ, श्री मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष दीनबंधु जोशी, रानीगंज गौशाला के अध्यक्ष ललित खैतान श्री श्याम बाल मंडल के अध्यक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु सराफ को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कोलकाता से आए रोशनी शर्मा एंड डांस ग्रुप की ओर रंगारंग राजस्थानी गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो जैसे श्री महावीर व्यायाम समिति का प्रांगण राजस्थान के भूमि में परिणित हो गई हो. इस अवसर पर रानीगंज के मारवाड़ी समाज के सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष बच्चे उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया. कार्यक्रम के दौरान एक और जहां सेल्फी के काउंटर लोगों का आकर्षण का केंद्र बने हुए थे वहीं दूसरी और विभिन्न तरह के बच्चों के लिए गेम एवं लॉटरी एवं दिवाली धमाका के रूप में लॉटरी भी आयोजित की गई थी .जिसमें विजेताओं को चांदी के सिक्के प्रदान किए गए. इस अवसर पर कोरोना कालमे कोरोना योद्धा के रूप में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा समाजसेवी रवि शर्मा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजेश जिंदल तथा सह संयोजक सांवर सिंघानिया ने किया.


0 टिप्पणियाँ