रांनीगंज-लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा लायंस क्लब के सभागार में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया . दीपावली के मिलन पर्व में संगठन के सदस्यों ने संगीत कलाकारों की उपस्थिति में और उनके विभिन्न गीतों की धुनों पर लुत्फ उठाया. पूर्व जिला पाल डॉक्टर अब्दुल कयूम ने कहा की पर्व त्यौहार का अपना महत्व है. जीवन को गतिमान बनाने के लिए त्यौहार अति आवश्यक है. इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप केडिया ने कहा की हम लोगों ने दीपावली मिलन के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर एक दूसरे के साथ सम्मिलित होने का प्रयास किया है. हिंदू धर्म में दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जिसे हम मिलन पर्व कह सकते हैं ,पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण हम लोग इस प्रकार के कार्यक्रम को नहीं कर सके . हम लोग इस वर्ष यह त्यौहार मना रहे हैं. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में मनहर व्यास ने लोकगीत राजस्थानी गीत हिंदी गीतों के माध्यम से लोगों को भरपूर आनंदित किया. इस अवसर पर तरह तरह के गेम्स का आनंद सदस्यों ने उठाये.सचिव सज्जन टिबरेवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.









0 टिप्पणियाँ