नवी दिवस के मौके पर रानीगंज में निकली कई जुलश




रांनीगंज-इस्लाम के महान नबी एवं आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के मौके पर रानीगंज में नौ अलग-अलग जगहों से जुलूश निकाला गया . यह जुलश रानीगंज बाजार क्षेत्र के तारबंग्ला टिकियापारा और गिरिजा पारा से दो जुलूस निकाले गए, ईद मिलाद उन नबी के उपलक्ष्य में शहर में बड़ी संख्या में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग जुलूश में भाग लिये. जुलश में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ विभिन्न धार्मिक झंडे लहराए और विभिन्न इस्लामी नारे लगाए और भाईचारे का आह्वान किया.विभिन्न मस्जिदों के धर्मगुरुयों ने रानीगंज शहर के विभिन्न तरीकों से पैगंबर के निर्देशों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया . गिरजा पाड़ा से आने वाले जुलूस में मक्का मदीना को झांकी के रूप में दर्शाया गया था. वहीं टिकियापाड़ा से आने वाली जुलुस ने फूल बिखेरे और सभी को पैगंबर दिवस की बधाई दी. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे .रानीगंज का पूरा शहर कड़ी सुरक्षा से घिरा हुआ था. रानीगंज के अन्य हिस्सों के ग्रामीण इलाकों में भी पैगंबर दिवस समारोह के अवसर पर जुलूस निकाला गया. बल्लभपुर इलाके में भी।मुस्लिम धर्म के लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया. इसी तरह निमचा और पंजाबी मोड़ चौकी इलाकों में भी कई मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इस जुलूस में हिस्सा लिया .इस मौके पर एक मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया कि आज ही के दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था उनके जन्म से पूरी दुनिया में अमन और शांति का संदेश फैला जो लोग पहले आपस में लड़ाई झगड़ों में ही उलझे रहते थे, पैगंबर साहब का संदेश पाकर उन्होंने शांति का रास्ता अपनाया. इसके साथ ही पहले समाज में विधवा औरतों को मनहुस समझा जाता था लोगों की सोच को बदलने के लिए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने एक विधवा से शादी की वही अरब देशों में पहले लड़की का जन्म होने पर उसे मार दिया जाता था लेकिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने सबको एक संदेश किया की लड़की की हत्या नहीं की जानी चाहिए उसे भी जीने का उतना ही हक है जितना एक लड़के को उन्होंने कहा कि एक लड़की को लड़के से ज्यादा प्यार मिलना चाहिए क्योंकि वह खुदा की रहमत के रूप में धरती पर आती है.ईस जुलश में मौलाना नसीम ,मौलाना मो0 अली,मौलाना असिदुल कादिर मो0 खुर्शीद,तारिक राशिद,जाहिद अख्तर,मो0 आमिर,मो0 मजहर,रूप कुमार साव ,संजय केशरी, गौतम बर्मन, सहित काफी संख्या में मुस्लिम एवं हिन्दू सम्प्रदाय के काफी संख्या लोग शामिल थे.रांनीगंज से निकाले गए जुलश रोनाई मजार शरीफ में जा कर समाप्त हुई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता