दुर्गा प्रतिमा के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट ,पुलिस पर किया गया पथराव,एक घायल, दो गिरफ्तार



जामुड़िया - आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तर्गत जामुड़िया थाना क्षेत्र के थाना मोड़,बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार की संध्या प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटो में झड़प हो गई, खबर पाकर पुलिस के पहुँचने पर पुलिस पर भी किया गया पथराव, जिसमें दो लोग घायल हो गये,वहीं पुलिस ने दो लोगो उमेश नोनिया एवं मुकेश नोनिया को गिरफ्तार किया. घटना को लेकर जामुड़िया बाज़ार में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस के उच्च अधिकारी ने कहा कि इस घटना कोई भी पुलिस कर्मी घायल नहीं हुए है. सनद रहे कि दो दिनों पहले ही जामुड़िया क्षेत्र के अधिकांश मूर्तियां विसर्जित कर दी गई थी, लेकिन बाजार के कुछ मूर्तीयो को विसर्जन नहीं किया गया था. उन्ही मूर्तीयों को शुक्रवार की संध्या विसर्जन किया जा रहा था ,पुलिस की देखरेख में विसर्जन के लिए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई थी.




 इस दौरान निकाले गये अखाड़ा में लाठी के खेल खिलाड़ी प्रस्तुत कर रहे थे .

लेकिन हटात जामुड़िया बाज़ार के बीच में ही किसी विषय को लेकर हुए वाद- विवाद को लेकर तनाव होने लगा. थाना मोड़ बस स्टैंड के पास एक अवैध शराब दुकान तक पहुंचने के बाद हंगामा ओर भी बढ़ गया, देखा गया कि स्थानीय युवक राहुल वर्मा एवं उसके भाई अंकित वर्मा द्वारा अवैध रूप से शराब बेचे जाने को लेकर विरोध करने पर मुकेश एवं उमेश नोनिया लाठी लिए उनसे झगड़ा कर रहे है,एवं अंकित वर्मा के सिर पर चोट लगी,इलाज के लिए उसे अखलपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जब जामुड़िया थाना के पुलिस ने अवैध शराब की दुकान पर छापा मारा तो उस दुकान के कर्मचारी ओर उनके परिजन ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव कर दिया. इस घटना मे कुछ पुलिस कर्मी को भी पत्थर लगे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जामुड़िया थाना के अधिकारी कुंतल आचार्य के नेतृत्व में व्यापक संख्या में पुलिस बल वा रैफ उतारा गया. पुलिस ने उस अवैध शराब दुकान से कुछ शराब भी जब्त किए .इस मामले में एस आई कुंतल चटर्जी ने उनके तथा पुलिस कर्मियों पर हमला किये जाने को लेकर मामला।दर्ज करते उमेश नोनिया,मुकेश नोनिया,कोमल नोनिया,सिमरन नोनिया,प्रियंका नोनिया एवं प्रीति नोनिया के विरुद्ध धारा 341/323/325/186/353/332/506/120 बी आई पी सी एवं 46(ए) बी .ई एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. माहौल को शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा रातभर इलाके में गश्ती चलायी गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता