भाजपा के आँचलिक अध्यक्ष ने तृणमूल का झण्डा थामा




 सालानपुर-सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत देंदुआ के भाजपा आँचलिक समिति अध्यक्ष बीजू बहादुर ने भाजपा पार्टी छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। रूपनारायणपुर नंदनिक हॉल में तृणमूल कांग्रेस के एक समारोह के अंत में बीजू बहादुर ने प्रखंड आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष सह देंदुआ तृणमूल कांग्रेस आँचलिक समिति के अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस झण्डा थाम कर तृणमूल में शामिल हो गए। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने पार्टी में उनका स्वागत किया। और कहा कि बीजू बहादुर तृणमूल कांग्रेस के विकास को देखकर तृणमूल में शामिल हुए। तृणमूल परिवार में उनका स्वागत है।

इस संदर्भ में मनोज तिवारी ने कहा कि बीजू बहादुर भाजपा के देंदुआ क्षेत्र के प्रभारी थे। उन्होंने ने देखा और समझा कि क्षेत्र में विकास एंव लोगो की सहायता के लिये तृणमूल पार्टी ही है। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस केवल विकास की राजनीति करती है। इसलिए आज, विधायक विधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद बीजू बहादुर अरमान का हाथ थामे तृणमूल परिवार में शामिल हुए। 

इस संदर्भ में बीजू बहादुर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में आने का एक ही कारण है विकास। तृणमूल हमेशा लोगों के विकास के लिये कार्य करती हैं। भाजपा में एक ईमानदार कार्यकर्ता की कोई कद्र नहीं करते। मैं कई सालों से भाजपा के साथ हूं लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं कर सका। इसलिए आज से तृणमूल कांग्रेस के साथ लोगो के लिये कार्य करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन