नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत अनुब्रत मंडल को आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया




आसनसोल : गौ तस्करी मामले में जेल में बंद तृणमूल के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल का आसनसोल जिला अस्पताल में परीक्षण किया गया। अनुब्रत को मंगलवार सुबह आसनसोल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के मेडिसिन चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डॉ. एन चट्टोपाध्याय चिकित्सा परीक्षण के प्रभारी थे। उनके देखरेख में अनुब्रत के स्वास्थ्य की जांच की गई । अदालत के आदेश के अनुसार, अनुब्रत मंडल का स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है। गौ तस्करी मामले में सीबीआई ने तृणमूल के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल 10 अगस्त को गाय तस्करी के मामले में अनुव्रत मंडल को बीरभूम बोलपुर स्थित नीचपट्टी के घर से गिरफ्तार किया था। इसके पहले 25 अगस्त को स्वास्थ्य जांच के लिए आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया था। 14 दिनों तक सीबीआई की हिरासत के बाद से वह आसनसोल जेल में है।बताया जाता है कि अनुब्रत मंडल को 29 अक्टूबर को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक निखिल चंद्र दास ने बताया कि या अनुव्रत मंडल की रूटीन चेकअप थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात