रानीगंज-रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ि अन्तर्गत बाँसड़ा स्थित एक बाइक (के टी एम) के शोरूम से अनोखे अंदाज में बाइक खरीदने के नाम पर ट्रायल के बहाने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में जामुड़िया के श्रीपुर बाजार इलाके के रहने वाले 22 वर्षीय तनवीर हुसैन अत्याधुनिक मोटर बाइक चलाकर
फरार हुए उक्त युवक को गिरफ्तार किया . इस घटना को लेकर रानीगंज थाना की पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दिया.
एक संवाददाता सम्मेलन में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बंद्योपाध्याय, रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर सुदीप दासगुप्ता, पंजाबी मोड़ आउटपोस्ट आईसी मानव घोष उपस्थित थे.
एसीपी श्रीमंत बनर्जी ने बताया कि रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई . पहले श्रीपुर फांड़ि की पुलिस ने बाईक सवार का पीछा किया.बाद में रूपनारायणपुर पुलिस और अन्य दूसरे थानों के पुलिस टीमों ने वाहन का पीछा किया और अंत में उसे झारखंड सीमा के पास दबोच लिया गया . पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी मानव घोष तथा साइबर अपराध विभाग की विशेष जांच टीम ने उक्त बाइक के साथ वाहन को जब्त कर चालक तनवीर हुसैन को पकड़ लिया .उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक बाइक को लेकर झारखण्ड लेकर जाने के फिराक में था.











0 टिप्पणियाँ