आसनसोल : आसनसोल सेनरेले रोड क्षेत्र में गुरुवार को गंदगी के ढेर में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। काला धुंआ की ऊंची लपटों को देखकर लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते यह आग तेजी से फैलने लगी। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में एक कचड़ा चुनने वाला मजदूर जीतेन ने बताया कि प्लास्टिक के कूट में आग लगा रहे थे। इसी क्रम में सार को बनाने के लिए रीसाइक्लिंग करने के लिए रखें प्लास्टिक के कचरे ढेर में आग लग गई।यह आग तेजी से फैल गई।









0 टिप्पणियाँ