बंगो संख्या लघु बुद्धिजीवी मंच के तत्वाधान में पूजा मिलन समारोह का आयोजन



    रानीगंज - मंगलवार को बंगों संख्या लघु बुद्धिजीवी मंच के तत्वधान में पूजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया .समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष तौफीक आलम ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित इस बुद्धिजीवी मंच का गठन किया गया है. शहर एवं पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य और भी सुचारू रूप से चले इसके लिए संस्था के सदस्य निरंतर प्रयासरत रहते हैं. जनता के लिए विभिन्न तरह के चलाए गए राज्य सरकार की योजनाएं को आसानी पूर्वक घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. सभी जाति धर्म के लोग इस संगठन में शामिल है. एकता पूर्वक संगठन के द्वारा लोगों के सुख-दुख में हमें भागीदारी बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को आसनसोल के रविंद्र भवन में राज्य स्तर का भव्य सम्मेलन का आयोजन होगा. इस संगठन में रानीगंज के पूर्व विधायक एवं संगठन के चेयरमैन एडवाइजर कमेटी के सोहराब अली के द्वारा संगठन को और भी मजबूत बनाया जा रहा है. इस अवसर पर संस्था के जिला उपाध्यक्ष असगर खान, सचिव अमीर इकबाल, दलजीत सिंह, अजय मंडल, रानीगंज ब्लॉक के अध्यक्ष एसके जाकिर, इरशाद आलम ने अपने विचार व्यक्त किए. संगठन की सदस्य महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात