नवनीत क्लब द्वारा पुलिस दिवस पर पुलिस को किया सम्मानित




रांनीगंज- : पुलिस दिवस पर गुयूवार को जेके नगर स्तिथ सामाजिक संस्था नवनीत क्लब द्वारा क्लब के प्रांगण में पुलिस सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया, रानीगंज के बीएमओएच डॉ अरशद अहमद उपस्थित थे. इसके आलावे पुलिस अधिकारियों में रानीगंज ट्रैफिक थाना प्रभारी चितत्तोष मंडल, निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास, एसआई अभिजीत बनर्जी, एसआई महबूब आलम, एएसआई रॉबिन्सन मंडल उपस्थित हुए. क्लब की ओर से इन सभी अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों व सीवीपी वुलेन्टियर को बैज पहना कर, शॉल ओढ़ा एवं गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. शंभूनाथ झा एवं अरुण भरतिया ने अपने व्यक्तव्य में पुलिस को जनता का सच्चा सेवक बताते हुए उनकी सराहना की साथ ही समाज की रक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए पुलिस का धन्यवाद दिया. इन्होंने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया. क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों में का जो भी सहयोग बन पड़ेगा वह हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया.

ट्रैफिक प्रभारी चितत्तोष मंडल ने क्लब द्वारा पुलिस समान कार्यक्रम की सराहना की.

निमचा फांडी प्रभारी रंजीत विश्वास ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि पुलिस जनता की रक्षा के साथ-साथ समाजिक कार्यों में आज जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. आज पुलिस के पास कोई भी समस्या लेकर आने से हमलोगों की कोशिश रहती है कि समाज तथा लोगों के साथ मिलकर उनकी हर संभव मदद करें. उन्होंने कहा कि पुलिस से लोग भय खाते हैं परंतु हम लोगों कि अब कोशिश यह रहती है कि हम जनता के साथ मित्रता का व्यवहार करते हुए उनके सुख दुख में साथ रहें. उन्होंने नवनीत क्लब द्वारा पुलिस सम्मान समारोह की प्रशंसा किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिराज बर्मन, शमशाद अंसारी, विवेक भगत, कृष्णा साव आदि का विशेष योगदान रहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात