चोरी किये हुए दो गाय को चोर पुलिस से डरकर छोड़ कर भागे




 जामुड़िया : जामुड़िया थाना पुलिस द्वारा मंगलवार की देर रात नाका चेकिंग में वाहनों की जांच के दौरान एक बोलेरो पिकअप वैन से गौ तस्कर द्वारा दो जर्सी गायों की चोरी कर ले जाने के क्रम में पकड़ा.मिली जानकारी के अनुसार जामुड़िया पुलिस की नाका चेकिंग को देखकर चोर पिक अप वेन को मुख्य सड़क से ले जाने के बजाय बीजपुर से नागेश्वर कॉलोनी के रास्ते में गाड़ी को घुसा कर सातग्राम की तरफ जाने लगे. इसी दौरान इनके पिक अप वेन नागेश्वर रोड से सातग्राम जाने वाले रास्ते में बीच गली में फंस गई.इस दौरान उन्होंने दो घरों को छतिग्रस्त तथा ग्राम के एक मंदिर में लगे स्लैब को तोड़ दिया. रात करीब तीन बजे घर के टूटने की आवाज सुनकर इलाके के लोगों जग गये एवं पिक अप वेन का पीछा करना शुरू कर दिया,बाद में जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद मौका देख कर गौ तस्कर एवं चालक वहां से फरार हो गए.पुलिस ने वाहन और दो गायों जब्त कर थाना ले गई. ग्रामीणों ने दावा किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पीछा किए जाने के बाद वाहन गांव की सड़क में घुस गया,जिससे गांव के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि इन सबके बीच चोरों का जत्था पिकअप वेन छोड़कर भाग गये. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि वे इन गायों को तस्करी के लिए कहां से ले जा रहे थे,वहीं ग्रामीणों ने तोड़े गये घर एवं मंदिर के स्लैब निर्माण की मांग पुलिस से किया.पुलिस ने उन्हें इसे ठीक कराने का आश्वाशन दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात