सीबीआई के खिलाफ तृणमूल ने किया जी टी रोड जाम

प्रदर्शन में अधिवक्ता, पूर्व मेयर सहित हजारों समर्थकों ने लिया हिस्सा





दुर्गापुर: सीबीआई द्वारा राज्य मंत्री मलय घटक के आवास पर जांच अभियान चलाए जाने के खिलाफ दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया. एवं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए. तृणमूल कांग्रेस द्वारा जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किए जाने से आसनसोल दुर्गापुर की रूट की आने जाने वाले यातायात करीब 20 मिनट तक बाधित रहा. जिससे वाहन चालकों के साथ साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा . स्थिति को नियंत्रण करने हेतु दुर्गापुर थाना की पुलिस काफी संख्या में तैनात की गई थी. प्रदर्शनकारियों में हजारों तृणमूल समर्थको के साथ तृणमूल अधिवक्ता संगठन के प्रतिनिधि के साथ-साथ निगम के पूर्व मेयर दिलीप अग्स्थि, प्रभात चटर्जी, सहित प्रशासक मंडली के सदस्य दीपंकर लाहा, राखी तिवारी, धर्मेंद्र यादव, सहित कई पूर्व पार्षद मौजूद थे. अधिवक्ता देवव्रत साईं, दीपंकर लाहा ने कहा कि राज्य मंत्री मलय घटक को बिना कारण बेवजह फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. उनके आवास पर सीबीआई जांच अभियान कर उनके छबि को धूमिल करने की साजिश रची जा रही है. इसके पीछे केंद्र सरकार का षड्यंत्र शामिल है. भारतीय जनता पार्टी बंगाल में अभियान चलाकर मंत्री एवं नेताओं को झूठे मामले में गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है . भाजपा कितना भी प्रयास कर ले जनता के दिलो से तृणमूल को हटा नही सकेगी. सीबीआई का जांच अभियान अविलंब रोकना चाहिए. भाजपा के नीतियों के खिलाफ तृणमूल एवम शाखा संगठनों का आंदोलन जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात