आसनसोल : राज्य में आए दिन खुल रहे भ्रष्टाचार के मामला और राज्य सरकार पर श्रमिकों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए माकपा ने एक जनसभा का आयोजन किया। यह जनसभा शनिवार को आसनसोल गिरजा मोड़ के समीप की गई। इस जनसभा में डीवाईएफआई के प्रदेश नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी, राज्य संपादक मोहम्मद सलीम पार्थ चटर्जी समेत कई माकपा नेता उपस्थित थे। इस मौके पर मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि टीएमसी और भाजपा खुले हाथ से बंगाल की जनता को लूट रही है। यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ गया है। एक नपा अध्यक्ष के घर से 80 लाख रुपया बरामद हुआ है। ऐसे कई नापा अध्यक्ष हैं। जिन पर जांच चलाई जाए, तो उनके घरों से भी पैसा निकलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के ऊपर जुल्म ढा रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर पुलिस के द्वारा माकपा कर्मियों को पिटवाया जा रहा है। बर्दवान में भी माकपा के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से रैली आयोजित किया गया था। लेकिन गलत आरोप मढ़कर हमारे नेता को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने विश्व बंगला के लोगो तोड़ने के आरोप पर कहा कि सरकार लिखकर दें कि यह लोगो सरकार की थी। इसके बाद वह उस पर कुछ जवाब देंगी। सभा के बाद गिरजामोड़ से एक विशाल रैली निकाली गई जो आसनसोल के रविंद्र भवन तक गई।

0 टिप्पणियाँ