भाजपा के नवान्न अभियान को रोकने के लिए रानीगंज स्टेशन पर पुलिस जवानों से भाजपा कर्मियों की धक्का-मुक्की, पांच भाजपा कर्मी हिरासत में








रानीगंज : राज्य में तृणमूल सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप पर भाजपा का आज नवान्न चलो को लेकर राज्य के विभिन्न स्थानों से भाजपा कर्मी कोलकाता पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तृणमूल सरकार पुलिस की मदद से इन भाजपा कर्मियों को कोलकाता जाने से रोकने में लगी है। इसे लेकर पुलिस ने राज्य के सभी बॉर्डर इलाकों में नाका चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान शिल्पांचल के डीबुडीह चेक पोस्ट, बराकर चेक पोस्ट, रूपनारायणपुर चेक पोस्ट, रुनाकुड़ा घाट चेक पोस्ट, डिसेरगढ़ चेक पोस्ट सहित अन्य जगहों पर जोरदार नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है एवं सभी वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से पूछा जा रहा है कि वह कहां और क्यों जा रहे हैं ? इसी क्रम में रानीगंज रेलवे स्टेशन पर भाजपा कर्मियों को रोकने के लिए एसीपी सेंट्रल से श्रीमंत बनर्जी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद दिखे। स्टेशन के समक्ष पुलिस के जवान यात्रियों से पूछताछ करते हुए दिखे कि वह कहां और क्यों जा रहे हैं। इसी दौरान कोल्डफील्ड एक्सप्रेस पकड़ने के लिए सुबह भाजपा कर्मियों का एक दल नवान्न जाने के लिए रानीगंज स्टेशन पहुंचा। पुलिसकर्मियों को उन्हें रोकने पर हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गई एवं भाजपा कर्मियों की पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने चार भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया है। इस दौरान भाजपा नेता संतोष सिंह ने बताया कि तृणमूल की भ्रष्टाचार के विरोध में आज हमलोगों का नवान्न चलो अभियान है। इसके लिए हम लोग लगभग 500 कार्यकर्ताओं के साथ कोलकाता जा रहे हैं परंतु यहां पर पुलिस हमें रोकने के लिए जी जान लगा रही है। अगर इन्हें पुलिस कहे तो गलत होगा यह तृणमूल के वर्दीधारी गुंडे हैं जो यहां भ्रष्टाचार के पैसे के भाग करने के लिए है। यह हमारे आंदोलन को दबाना चाहते हैं परंतु हमारा आंदोलन दबेगा नहीं। जनता हमारे साथ ह। हमलोग नवान्न जा रहे हैं। इस बीच हमारे चार कर्मियों को हिरासत में लिया गया है। हमारे आंदोलन को जोर जबस्ती दबाने की कोशिश कर रही है पुलिस परंतु हम लोग रुकेंगे नहीं। वहीं रानीगंज के भाजपा नेता शमशेर सिंह ने कहा कि तृणमूल के भ्रष्टाचार के खिलाफ हमलोगों का एक महीने पहले से ही नवान्न अभियान की तैयारी की जा रही है। हमारे आंदोलन को देखते हुए तृणमूल सरकार दबाने के लिए पूरी जी जान लगा दी है। इसलिए हर जगह पर हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है, परंतु हमारा आंदोलन रुकेगा नहीं हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और तेज करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता